राज्य – Fastball Files | Sports News & More

सीएम योगी का जन्मदिन आज: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित देश भर के नेताओं ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, सुशासन और प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।”

इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही शुभेच्छा है।”

राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आपका समर्पण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बधाई और शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने लिखा, “ओजस्वी वक्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता, कर्मशील व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने को निरंतर प्रयत्नशील, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जननेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम शासन, निवेश, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”

मंत्री मनोहर लाल ने लिखी यह बात
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें तथा विकसित उत्तर प्रदेश के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, यही प्रार्थना है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने लिखा, “सुशासन, सेवा और जनकल्याण को अपने जीवन का ध्येय मानने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और निवेश के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आपका समर्पण एवं कार्यनिष्ठा प्रशंसनीय है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करती हूं।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”

पर्यावरण दिवस आज: यूपी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होंगे पांच करोड़ पौधरोपण
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 5 जून को ”एक पेड़ मां के नाम” अभियान शुरू होगा। इस दिन पूरे राज्य में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 5 जून को ”एक पेड़ मां के नाम” अभियान शुरू होगा। इस दिन पूरे राज्य में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से इस वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।

यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य कार्यक्रम होगा। कुकरैल वन क्षेत्र में मुख्यमंत्री 200 से अधिक पौधे लगाएंगे। यह अभियान प्रदेश के 17 नगर निगमों में चलेगा। साथ ही 825 विकास खंडों और 762 नगर निकायों में भी पौधरोपण होगा। सभी ग्राम पंचायतों में भी यह अभियान पूरे दिन चलेगा। ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान और नगर विकास विभाग इसमें सहयोग करेंगे। पौधे अमृत सरोवर, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों और नहरों के किनारे लगाए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की भी सहभागिता होगी।

मंडलों के लिए लक्ष्य निर्धारित
लखनऊ मंडल में 62 लाख 77 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। अयोध्या मंडल में 30 लाख 41 हजार, बरेली मंडल में 32 लाख 21 हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रयागराज मंडल के लिए 32 लाख 17 हजार पौधों का लक्ष्य निर्धारित है। मेरठ में 19 लाख 6 हजार और सहारनपुर में 14 लाख 86 हजार पौधे लगेंगे। आगरा में 24 लाख 67 हजार और अलीगढ़ में 18 लाख 97 हजार पौधों का लक्ष्य है। इसी तरह अन्य मंडलों के भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

विभागों का भी होगा योगदान
ग्राम्य विकास विभाग 3 करोड़ पौधे लगाएगा। कृषि विभाग 75 लाख पौधों का योगदान देगा। वन विभाग और उद्यान विभाग प्रत्येक 50 लाख पौधे लगाएंगे। पंचायती राज विभाग 20 लाख और नगर विकास विभाग 5 लाख पौधे लगाएगा। कुल मिलाकर 5 करोड़ पौधों का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगह भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बृहस्पतिवार शाम भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली।

धामी सरकार ने बांटे नए दायित्व, बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीन नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नामित कर सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें दो नेताओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर-सरकारी निदेशक और एक वरिष्ठ नेता को चारधाम यात्रा से जुड़े अहम बोर्ड में सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है।

धामी सरकार ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सरकार में नए दायित्व सौंपे हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीन नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नामित कर सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें दो नेताओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर-सरकारी निदेशक और एक वरिष्ठ नेता को चारधाम यात्रा से जुड़े अहम बोर्ड में सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है।

देहरादून निवासी डीएवी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पारस गोयल, विशाल गुप्ता और ऋतु मिश्रा को शासन ने गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक के पद पर जिम्मेदारी दी है। वहीं, सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ निवासी वरिष्ठ नेता माधव सेमवाल को सरकार ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति चारधाम यात्रा के लिए सलाहकार के पद पर नामित किया है। वहीं चंपावत के मनोज कालाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग में उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है।

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, विरोध में उतरे तीर्थ पुरोहित
गंगोत्री धाम के मुख्य भागीरथी शिला के मुख्य स्नान घाट से लेकर बड़े पत्थर की ओर स्नान घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा को देखते हुए बांस के डंडों को बांधकर बंद कर दिया गया है। इसका गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए स्नान घाटों को बंद कर दिया है।

बीते शनिवार को चेन्नई की एक 45 वर्षीय महिला यात्री की गंगा स्नान करते हुए नदी में बहने से मौत हो गई थी। उससे पूर्व में एक पुरुष और महिला यात्री नदी के तेज वेग में बह गए थे। घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से गंगोत्री धाम में मुख्य स्नान घाट सहित अन्य घाटों का बांस लगाकर बंद कर दिया गया है। इसका गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया है।

घाटों की स्थिति सुधारने की मांग
उनका कहना है कि गंगोत्री धाम के दर्शन कर रहे यात्री गंगा स्नान व पूजा पाठ से वंचित हो रहे हैं। लंबे समय से घाटों की स्थिति सुधारने की मांग की जा रही थी लेकिन प्रशासन की ओर से उस ओर किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया। घाटों को बंद कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। अगर घाटों को चारधाम यात्रा से पहले व्यवस्थित कर दिया जाता तो इस प्रकार की घटनाएं नहीं होती।

तीर्थ पुरोहित सुमन सेमवाल, विजयप्रकाश, राजेश सेमवाल, श्रीनिवास सेमवाल, अंकित का कहना है कि प्रशासन के पास एसडीआरएफ सहित पुलिस और आईटीबीपी की भारी फोर्स है। उनको सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाटों पर तैनात किया जा सकता है लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अब यात्रियों और तीर्थ पुरोहितों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने जल्द ही घाटों को खोलने की मांग की है। डीएम प्रशांत आर्य का कहना है कि कुछ घाटों को सुरक्षा को देखते हुए बंद किया गया था। भागीरथी शिला के पास मुख्य स्नान घाट को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ खोल दिया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा इस समय अहम है।

आज बिगड़ेगा मौसम, दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की चेतावनी है।

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

हर सांसद, मंत्री, विधायक का विधानसभा में 24 घंटे का प्रवास, तैयार हुई रणनीति, दिल्ली में बैठक
दिल्ली में हुई बैठक में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रणनीति तैयार हुई। कोर कमेटी के 17 सदस्य जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर सांसद तक शामिल हैं, 23 हारी हुई सीटों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर सांसद, मंत्री, विधायक को एक-एक विधानसभा में 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम तय किया है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी। इस दौरान ये भी तय हुआ कि कोर कमेटी के सभी 17 सदस्यों को 23 हारी हुई विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पिछले दिनों राज्य में हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के बाद कार्यक्रमों का असर नजर आने लगा है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

भाजपा के प्रदेश में 2835 शक्ति केंद्र
तय हुआ कि कोर कमेटी के 17 सदस्य जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर सांसद तक शामिल हैं, 23 हारी हुई सीटों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। इसके अलावा बाकी सीटों पर मंत्री, विधायकों को प्रवास करना है। कुछ सांसदों को दो से तीन सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रवास के दौरान स्वच्छता और वृक्षारोपण के दो कार्यक्रम अनिवार्य होंगे। वहीं, शक्ति केंद्रों की बैठक में उनको शामिल होना होगा। भाजपा के प्रदेश में 2835 शक्ति केंद्र हैं। भाजपा में शक्ति केंद्र संगठनात्मक ढांचे की एक महत्वपूर्ण इकाई है।

यह मूल रूप से तीन से पांच मतदान केंद्रों का एक समूह है जो यह मंडल और बूथ स्तर के बीच एक सेतु का काम करता है। इससे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलने के साथ ही चुनाव प्रबंधन भी प्रभावी होगा। सभी प्रवास की रिपोर्ट संगठन में भेजनी होगी।

फिलहाल महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन अजय कुमार को यहां से राजस्थान भेज दिया था। अब उनकी कुर्सी खाली है। फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन का भी प्रभार सौंप दिया है। बतौर महामंत्री भी वे संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

पांच को वृक्षारोपण अभियान
भारतीय जनता पार्टी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में वृक्षारोपण का अभियान चलाएगी। सभी जिलों, मंडल के स्तर तक वृहद अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वृक्षारोपण करेंगे।

योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP के इन 18 शहरों का बदलेगा ट्रांसपोर्ट सिस्टम, 1725 ई-बसों को हरी झंडी
उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में सकल लागत अनुबंध (GCC) मॉडल के तहत 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बीते बुधवार शाम को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में मुहर लगाई गई। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य नगरीय परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और यात्री सुविधाओं के अनुरूप बनाना है।

निजी ऑपरेटर संभालेंगे ई-बसों का पूरा जिम्मा
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक योजना के तहत आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी तथा नोएडा (जेवर सहित) में 9 मीटर और 12 मीटर श्रेणी की कुल 1725 वातुनकूलित (एसी) इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन निजी संचालकों द्वारा जीसीसी मॉडल पर किया जाएगा और अनुबंध की अवधि वाणिज्यिक संचालन तिथि से 12 वर्ष होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कुल 24 प्रस्तावों को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि जीसीसी मॉडल के अंतर्गत बसों की खरीद, चार्जिंग अवसरंचना की स्थापना, चालक एवं तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता, बसों का संचालन और अनुरक्षण की पूरी जिम्मेदारी निजी संचालकों की होगी।

डिपो के लिए मुफ्त जमीन और सरकार तय करेगी किराया
खन्ना के मुताबिक निर्धारित मानकों के आधार पर बस संचालकों को संचालन एवं अनुरक्षण शुल्क का भुगतान किया जाएगा। योजना के तहत 12 मीटर ई-बस पर 40 लाख रुपये तथा नौ मीटर ई-बस पर 35 लाख रुपये प्रति बस की दर से अनुदान भी दिया जाएगा। परियोजना के लिए आवश्यक डिपो निर्माण हेतु भूमि संबंधित नगर निगमों और नोएडा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। किराया एवं उपयोगकर्ता शुल्क का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

निजी निवेश से घटेगा सरकारी वित्तीय बोझ
बयान के मुताबिक इस योजना से सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही निजी निवेश के माध्यम से सरकारी वित्तीय भार कम होगा तथा प्रदेश के शहरों में आधुनिक शहरी परिवहन तंत्र को नई मजबूती मिलेगी। वर्तमान में राज्य के 15 नगर निगम क्षेत्रों में नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा 743 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।

सीड कैपिटल मंजूर: बरेली में पीलीभीत बाइपास किनारे बनेगी मेगा टाउनशिप
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण और नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत बरेली को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक और सुव्यवस्थित महानगर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में बरेली समेत तीन जिलों को 355.06 करोड़ रुपये की सीड कैपिटल स्वीकृत की गई है।

इसमें से पहली किस्त के रूप में 225 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का निर्णय लिया गया है। इससे बरेली के पीलीभीत बाइपास पर एक मेगा आवासीय टाउनशिप आकार लेगी, जहां लोगों को आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस घर मिलेंगे।

योजना के तहत नए शहरों के विकास के लिए जमीन खरीदने पर आने वाले खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार की ओर से सीड कैपिटल के रूप में अधिकतम 20 वर्षों के लिए देने का प्रावधान है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए बरेली समेत तीन जिलों के लिए कुल 3500 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसमें से बरेली को एक बड़ा हिस्सा मिला है। इससे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दो टाउनशिप पर काम की रफ्तार को दोगुना कर दिया है।

दिल्ली रोड पर बनेगा इंडस्ट्रियल हब
दिल्ली रोड पर औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे। इन दोनों योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बीडीए अब तक किसानों से 445.27 करोड़ रुपये की जमीन खरीद चुका है। 88 हेक्टेयर भूमि बीडीए के कब्जे में आ चुकी है।

टाउनशिप के लिए शेष प्रस्तावित भूमि के अधिग्रहण और सरकारी जमीनों को प्राधिकरण के नाम दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। शासन से पहली किस्त के रूप में 225 करोड़ रुपये जारी होने के बाद अब जमीन खरीद और विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

उत्तराखंड में चार दिन भी नहीं तपा, इस बार मौसम ने अलग ही रुख अपनाया
उत्तराखंड में इस बार नौतपा का प्रभाव कुछ एक दिन ही देखने को मिला। आमतौर पर नौतपा के दौरान भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती है, लेकिन इस बार (25 मई से दो जून तक) मौसम ने अलग ही रुख अपनाया। शुरुआत के दो-चार दिन जरूर गर्मी ने अपने तेवर दिखाए, लेकिन इसके बाद मौसम ने करवट ली और बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने तापमान में गिरावट ला दी।

नौतपा के पहले और दूसरे दिन मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि तीसरे दिन से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया और बादल छाने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हुआ
25 मई को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन के साथ-साथ शाम के समय भी लू जैसे हालात बने रहे। हालांकि दो दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर पारा 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

दो दिन तक पारा 40 से नीचे ही रहा और फिर गर्मी ने तेवर शुरू ही किए थे कि मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा और बारिश से पारा लुढ़क गया। इसके बाद बीते सप्ताह भर से प्रदेश भर में मौसम सुहाना है। पारा गिरने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली तो पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हुआ।

सामान्य से 900 फीसदी अधिक बरसे मेध
बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है उधर बारिश के आंकड़ों की बात करें तो 30-31 मई को अकेले देहरादून में 17.3 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से करीब 900 फीसदी अधिक है। पूरे प्रदेश की बात करें तो 12.7 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 500 फीसदी से अधिक है। एक और दो जून की बात करें तो बीते 24 घंटों में देहरादून में 2.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से चार फीसदी अधिक है।

आज भी तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मसूरी में बारिश और घने कोहरे से बढ़ी ठंड
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छा गया और तापमान में गिरावट आई। इससे ठंड बढ़ गई। अचानक हुई तेज बारिश ने पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई पर्यटक दुकानों और होटलों में शरण लेते दिखे। कुछ लोगों को बिना छाते और बरसाती के भीगना पड़ा। शहर की कई सड़कों पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां बंद होने से बरसात का पानी सड़कों पर बहने लगा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

बारिश के बाद कई नदियां उफान पर, कई झोपड़ियां बही
चंद घंटों की बारिश से दून की नदियों मंगलवार को उफान में आ गई। सहस्त्रधारा नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। इस दौरान नदी किनारे झोपड़ी लगाने वाले कई लोगों की झोपड़ियां बह गई। समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर लोगों ने अपनी जान बचाई। उधर रिस्पना नदी में भी जबरदस्त जलस्तर बढ़ा दिखा।

सहस्त्रधारा के प्रधान राकेश के अनुसार बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण नदी किनारे झोपड़ी डालकर, लॉकर वगैरह और पूल बनाकर अपनी रोजी रोटी चलाते है। पिछले बाढ़ ने सहस्त्रधारा को चोट पहुंचाई थी और मलबे में सबकुछ बह गया था। मंगलवार को जैसे ही बारिश आई कुछ ही देर में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। शुक्र रहा कि शुक्र रहा कि लोग नीचे ऊपर आ गए। हालांकि इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी बह गया।

रिस्पना नदी में भी यही हाल देखने को मिला। हालांकि पानी की वजह से आस-पास के लोगों को ज्यादा नुकसान हीं हुआ है लेकिन जब तक बारिश होती रही तब तक लोगों को बाढ़ की चिंता सताती रही। बारिश रुकने के काफी देर बाद जब नदी का जलस्तर कम हुआ तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।

अभी तक नहीं हटा मलबा, ना पानी के लिए बनाया रास्ता
मझाड़ा और गल्जवाडी में नदी में पिछली बार आई बाढ़ की वजह से नदी ने रास्ता बदल लिया था। मुख्य रास्ते में मलबा भरा हुआ था। इसको हटाने के लिए टेंडर भी किया गया था लेकिन अभी तक नदी के बहाव के लिए रास्ता नहीं बनाया गया। प्रधान राकेश ज्वाडी के अनुसार इस बारे में कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं शुरू हुई।