उत्तर प्रदेश – Fastball Files | Sports News & More

कुशीनगर में सीएम योगी का मेगा शो: 376 करोड़ की 271 परियोजनाओं की देंगे सौगात
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आगामी 2 जून मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएगें। उनके आगमन पर कार्यक्रम को लेकर भव्य बनाने के लिए अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मुख्यमंत्री यहां सुबह 9 बजे तमकुहीराज स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में 376 करोड़ की लागत से 271 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उक्त सूचना अधिकाधिक रुप से जिला प्रशासन द्वारा दी गई है।

DM-SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, सीओ जयंत यादव ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया और गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, मंच पर बैठने की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए कहा कि एनएच के सर्विस रोड कार्यक्रम होने तक बैरिकेटिंग कर दिया जाए। विधायक सर्विसलेन पर ही अपने वाहनों से उतरकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

मंच के पास ही उतरेगा CM योगी का हेलीकॉप्टर
बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में विधायक ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर 5000 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर कार्य क्रम स्थल को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए 250 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि सभी विभागों की अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल की सफाई के लिए नगर पंचायत और ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। कहा जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल के बगल में ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा।

लोकमाता अहिल्याबाई के कार्य सुशासन, लोकहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं: सीएम योगी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य आज भी हमें सुशासन और लोकहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, ”देशभर में मंदिरों, घाटों और धर्मस्थलों के पुनर्निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक आदर्श शासन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कोटिशः नमन।”

उन्होंने कहा, ”प्रजा के हित को सर्वोपरि रखते हुए विकास, धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य आज भी हमें सुशासन और लोकहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।” बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ”देश में न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष एवं लोक कल्याणकारी महान शासक के रूप में प्रसिद्ध अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शत्-शत् नमन एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।”

उन्होंने कहा, ”भारतीय इतिहास की महान शासक अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने आदर्शों, सेवा-भाव और जनहितकारी कार्यों से समाज को नयी दिशा प्रदान की।” मायावती ने कहा, ”उनका जीवन नारी शक्ति, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा का प्रेरणा स्त्रोत है। आज उनकी जयंती के पावन अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके अनुयायियों को शुभकामनाए।” अठारहवीं शताब्दी के मालवा में होल्कर वंश की रानी अहिल्याबाई होलकर को उनके असाधारण शासन, सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के प्रति योगदान के लिए याद किया जाता है।

यूपी: लखनऊ में बनी देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका
राजधानी को देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका की सौगात मिली। गोमतीनगर विस्तार में 19 करोड़ की लागत से दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित इस वाटिका का शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वाटिका युवाओं को जीवन में चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा देगी। यहां आने वालों को भारतीय नौसेना के बारे में जानकारी मिलेगी। हमारे सैनिक किन सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं, यह भी जानने का अवसर मिलेगा।

बड़ी सोच से सकारात्मक परिणाम : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौसेना का लक्ष्य उसकी विराट सोच का प्रतीक है। आकाश की ऊंचाइयां छूने के लिए बड़ी सोच चाहिए। जब सोच बड़ी होती है तो सकारात्मक परिणाम आता है, जो युवाओं को नई प्रेरणा प्रदान करता है।

वाटिका एक जीवंत प्रेरणा: राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा केंद्र है। यह आने वाली पीढ़ियों को बताएगी कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा की वास्तविक कीमत क्या होती है।

मिलेगी सेना से जुड़ी जानकारियां : नौसेना प्रमुख
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि शौर्य वाटिका में उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर, युद्धक विमान और ब्रह्मोस मिसाइल जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है।

वाटिका में एके 726 नौसैनिक तोप और समुद्री गश्ती विमान हैं। दर्शक इस विमान की सवारी भी कर सकेंगे। सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के लिए जेड आईएफ 101 प्रक्षेपक है। सतह से सतह पर मार करने वाली पोत-रोधी मिसाइलें भी हैं। जहाज का रडार, टॉरपीडो प्रक्षेपक और लंगर भी यहां मौजूद हैं। यहां यादगार वस्तुओं के अलावा एक भोजनालय और दुकानें भी शामिल हैं। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि प्रणाली भी है।

यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक चयन मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व शुचिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक सक्षम, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में यह वर्ष महत्वपूर्ण हैक्योंकि प्रदेश पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

समयसीमा में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया, तकनीक से होगी पूरी निगरानी
एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती एवं पदोन्नति की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी हों और अभ्यर्थियों की सुविधा व पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने भर्ती बोर्ड की विश्वसनीय कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए नियमित निगरानी और तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए।

होमगार्ड के 41 हजार और सिपाही के 32 हजार से ज्यादा पद शामिल
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में भर्ती बोर्ड के माध्यम से कुल 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 4,543, होमगार्ड्स के 41,424, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 32,679, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,352, उपनिरीक्षक (गोपनीय) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक एवं लेखा) के 537, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55, रेडियो सहायक परिचालक के 44, कुशल खिलाड़ी भर्ती के 637 और मृतक आश्रित भर्ती के 201 पद शामिल हैं।

बहराइच में सरकारी जमीन पर चला योगी सरकार का बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसा समेत कई अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बंजर भूमि पर सालों से था अवैध कब्जा
मिली जानकारी के अनुसार, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहपुर के घिसियौना गांव स्थित गाटा संख्या 495 की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण किए गए थे। मामले को लेकर गांव निवासी रहीस अहमद द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्रशासन को भूमि खाली कराने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में तहसीलदार पयागपुर न्यायालय में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के अंतर्गत वाद की सुनवाई की गई। न्यायालय ने खतौनी, खसरा, लेखपाल की जांच रिपोटर् तथा अन्य अभिलेखों के अवलोकन के बाद यह माना कि संबंधित भूमि ग्राम सभा के बंजर खाते में दर्ज है और उस पर अनधिकृत अतिक्रमण किया गया है।

लेखपाल की रिपोर्ट को बताया साजिश
न्यायालय के समक्ष विपक्षी पक्ष ने लेखपाल की रिपोर्ट को साजिशन बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी तथा बिना स्थलीय पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुन: जांच और प्रतिपरीक्षा में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि किए जाने के बाद न्यायालय ने आपत्तियों को साक्ष्य के अभाव में निरस्त कर दिया। तहसीलदार न्यायालय ने विभिन्न विपक्षियों के विरुद्ध बेदखली एवं क्षतिपूर्ति का आदेश पारित किया। आदेश में वकील, शकील, साहिल, जावेद, नावेद, सईद अहमद, रईस अहमद और रियाज अहमद समेत अन्य लोगों को संबंधित भूमि से बेदखल करने तथा क्षतिपूर्ति एवं निष्पादन व्यय वसूलने के निर्देश दिए गए।

मदरसा, 4 पक्की दुकानें और टीनशेड जमींदोज
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय और तहसीलदार अंबिका चौधरी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान साहिल, शकील, नावेद और जावेद पुत्र सगीर अहमद द्वारा निर्मित 4 पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त एक मदरसा भवन, सामने रखा टीनशेड तथा ढाबली को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हुजूरपुर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश कर सीमांकन भी कराया। प्रशासन ने कार्रवाई के बाद भूमि को कब्जामुक्त घोषित करते हुए दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

‘डीएम कोर्ट में लंबित मामलों को छोड़कर सब पर चलेगा बुलडोजर’
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद तहसीलदार न्यायालय से बेदखली आदेश पारित हुआ था, जिसके अनुपालन में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने जिलाधिकारी न्यायालय में बेदखली आदेश को चुनौती दी है, इसलिए जिन मामलों में स्थगन अथवा आपत्ति लंबित है, उन पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अयोध्या में ‘कचरे से कला’ का कमाल, 17.72 करोड़ से बनेगा हाईटेक लव-कुश पार्क
अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नयी ऊंचाई देने के लिए एक अनूठी पहल के तहत लव-कुश उद्यान का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रायबरेली राजमार्ग पर स्थित मऊशिवाला एमआरएफ सेंटर के समीप 17.72 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश उद्यान का निर्माण किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह उद्यान ‘कचरे से कला’ थीम पर आधारित होगा, जिसमें रामायण की पौराणिक कथाओं को धातु की मूर्तियों, कलात्मक चित्रों और संवादात्मक कृतियों के जरिए जीवंत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे इस पार्क का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और सांस्कृतिक संरक्षण को एक साथ जोड़ना है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि उद्यान विशेष रूप से भगवान राम के पुत्र लव और कुश की कहानियों पर केंद्रित होगा।

उन्होंने कहा कि रामायण काल की इन लोकप्रिय कथाओं को आधुनिक कला के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी पौराणिक इतिहास से जुड़ सके। कुमार ने बताया कि पहले से ही अयोध्या में मूलभूत ढांचे, स्वच्छता और पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है और लव-कुश उद्यान इस विकास की कड़ी को और मजबूत करेगा।

यूपी: सीएम योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को किया याद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताया।

चौधरी साहब को जाता है कृषि, राजस्व के क्षेत्र में अनेक रिफॉर्म का श्रेय
मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह देश के स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े थे। देश में कृषि, राजस्व के क्षेत्र में तमाम रिफॉर्म का श्रेय उन्हें जाता है। उनका स्पष्ट मत था कि देश के विकास का रास्ता गांव, खेत व खलिहालों से होकर जाता है।

सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा होना चाहिए किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान विकास के एजेंडे और सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा होना चाहिए। शासन की योजनाएं किसानों को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए। चौधरी चरण सिंह द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें भारत रत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

किसानों के हित से जुड़े अनेक कार्यक्रम चला रही उत्तर प्रदेश सरकार
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार चौधरी चरण सिंह की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए किसानों के हित से जुड़े अनेक कार्यक्रम चला रही है। इसमें लखनऊ में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क का निर्माण भी महत्वपूर्ण है। देश के प्रमुख राजनेता होने के साथ ही उन्होंने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 29 मई 1987 को उनका देहावसान हुआ। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

पुल हादसे पर सीएम योगी सख्त: अफसरों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हमीरपुर जिले में पुल गिरने की दुखद घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और अधिकारियों को घटनास्थल पर राहत और बचाव ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया। X पर पोस्ट करते हुए CM योगी ने कहा कि हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर हुए दुखद हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं। जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव ऑपरेशन तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान मिले और घायल लोग जल्दी ठीक हों।

CM योगी ने लिया घटना का तुरंत संज्ञान
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, CM योगी ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया और सीनियर अधिकारियों को बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का सही इलाज पक्का करने और मरने वालों के परिवारों को सही मुआवजा देने का भी निर्देश दिया।

भारी बारिश और तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन ढांचा
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में देर रात आए तूफान के दौरान एक बन रहा पुल गिरने से कम से कम 6 मजदूरों की मौत हो गई।अधिकारियों को डर है कि बचाव अभियान जारी रहने पर मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बेतवा नदी पर मोराकंदर और कंदौर गांवों के बीच बन रहा यह पुल भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच सुबह करीब 2 बजे गिर गया। अधिकारियों के मुताबिक, कई मजदूर पुल के एक हिस्से पर सो रहे थे, तभी पुल का ढांचा ढह गया, जिससे वे मलबे में दब गए।

भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ASP
इस घटना ने साइट पर सुरक्षा इंतजामों और कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, खासकर खराब मौसम के दौरान। हमीरपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि रात में पुल गिरने की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

मलबे से निकाले गए 5 शव
वर्मा ने रिपोर्टर्स को बताया कि कल रात करीब 2 बजे सूचना मिलने के बाद कि एक स्लैब गिर गया है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं, हम तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि SDRF यहां है और बचाव अभियान चल रहा है। हमने पांच शवों को निकालकर उनकी पहचान कर ली है। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), लोकल पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें फंसे हुए बाकी मजदूरों को ढूंढने के लिए बचाव और राहत अभियान चला रही हैं।

लखनऊ: बकरीद आज, नमाज के चलते बड़े पैमाने पर बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
ईद-उल-अहजा (बकरीद) के अवसर पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से पुराने लखनऊ समेत आसपास के इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और शव वाहनों को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है।

यहां रहेगा डायवर्जन
सीतापुर रोड की ओर से डालीगंज क्रॉसिंग तिराहे की तरफ से कोई भी वाहन पक्के पुल की ओर नहीं जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर आठ निरालानगर से आईटी की ओर से वाहन जा सकेंगे।
पक्का पुल खदरा साइड तिराहे से वाहन पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जाना पड़ेगा।
हरदोई मार्ग, बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन और सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगी। ये कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जाएंगी।
कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क, नया पुल होकर जाना होगा।
नींबू पार्क चौराहे की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेंगे।
नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जाना होगा।
चौक चौराहे की ओर से नींबू पार्क चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस चौराहा होकर जा सकेंगे।

इन रास्तों से नहीं जा सकेंगे वाहन
मेडिकल क्रॉस चौराहे की ओर से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर से वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाना होगा।
शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, इक्का टांगा से दाएं नदवा बंधा होते हुए हनुमान सेतु तिराहे से आईटी चौराहा होकर जा सकेंगे।
डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें और अन्य वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगी।
एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मवैया ओवरब्रिज, लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाना होगा।
मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में शामिल होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे।

यहां रहेगी नो एंट्री
बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त अन्य किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त अन्य कोई वाहन नहीं जाएगा।
नाका से ऐशबाग की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त अन्य कोई वाहन नहीं जाएगा।
यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहन नहीं जाएगा।
यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर आने वाले वाहन (नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) नहीं जा सकेंगे।
रकाबगंज पुल चौराहे से वाहन नक्खास, यहियागंज नहीं जा सकेंगे। इन्हें नाका, मेडिकल कॉलेज होकर जाना होगा।
ऐशबाग पुल के नीचे नाका की ओर से आने वाले वाहन ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे।

सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, ₹17.72 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘लवकुश थीम पार्क’
रामनगरी अयोध्या के कायाकल्प और इसे एक वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ी सौगात दी है। अयोध्या को और अधिक भव्य और डिजिटल रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रशासन ने ‘लवकुश पार्क’ परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इस अनूठे थीम पार्क का निर्माण अयोध्या के मऊशिवाला क्षेत्र के पास किया जाएगा।

‘कचरे से कला’ (वेस्ट टू वेल्थ) की थीम पर सजेगा पार्क
बता दें, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण पर कुल 17.72 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अनूठी और पर्यावरण-अनुकूल थीम होगी। इसे “कचरे से कला” की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके तहत स्क्रैप, लोहे के कबाड़ और अन्य बेकार सामग्रियों का उपयोग करके रामायण काल के विभिन्न प्रसंगों, दृश्यों और कलाकृतियों को बेहद खूबसूरती से उकेरा और सजाया जाएगा।

3D इंस्टॉलेशन और साउंड-लाइट शो का डिजिटल अनुभव
आधुनिकता और संस्कृति के अनूठे संगम वाले इस पार्क में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक अद्भुत डिजिटल दुनिया का अहसास होगा। पार्क के भीतर:

हाई-टेक 3D इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे, जो पौराणिक कथाओं को जीवंत करेंगे।

एक भव्य साउंड-एंड-लाइट शो (ध्वनि और प्रकाश शो) का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रभु श्री राम और उनके पुत्रों लव व कुश के जीवन प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावा, इस पार्क को एक एजुकेशनल हब (शैक्षणिक केंद्र) के रूप में भी विकसित करने की योजना है। यहां स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए विशेष वर्कशॉप (कार्यशालाएं) और एजुकेशनल टूर (शैक्षणिक यात्राएं) आयोजित की जाएंगी, ताकि आने वाली पीढ़ी खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण और अपनी गौरवशाली संस्कृति से रूबरू हो सके।