Fastball Files – Fastball Files | Sports News & More
जोफ्रा आर्चर के सामने बाबर आजम की सिट्टी-पिट्टी गुल, शॉट को लेकर हुए कन्फ्यूज
पाकिस्तान में बाबर आजम को महान बल्लेबाजों की कैटेगरी में रखा जाता है। हालांकि, उनका प्रदर्शन देखा जाए तो बड़ी टीमों और गेंदबाजों के खिलाफ वह अधिकतर मौकों पर फेल ही रहे है। इसका एक और उदाहरण इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला। इस मैच में बाबर के सामने थे तूफानी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड के इस गेंदबाज के सामने बाबर बुरी तरह से पस्त हो गए।
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रन चाहिए थे, लेकिन इंग्लैंड की दमदार गेंदबाजी के सामने ये टीम 194 रनों पर ढेर होकर चौथे ही दिन मैच हार गई।
बाबर हुए कन्फ्यूज
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के शुरुआती दो विकेट लेकर उसे बैकफुट पर फेंक दिया था। ऐसे में उम्मीद थी कि अपने देश के महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले बाबर आजम विकेट पर पैर जमाएंगे और टीम को आगे ले जाएंगे, लेकिन आर्चर की गेंदों पर बाबर की एक न चली। उन्हें ये तक समझ नहीं आया कि वह कौनसा शॉट खेलें। 17वें ओवर की आखिरी गेंद आर्चर ने बाउंसर फेंकी। यही देख बाबर कांप गए।
बाबर ने ऐसा शॉट खेला मानो वह बचने के लिए किसी तरह बल्ला अड़ाना चाहते हैं। वह पूरी तरह से पोजिशन में भी नहीं थे। आमतौर पर ऐसी बाउंसर पर बल्लेबाज गेंद को या तो डक करता है या फिर उस पर शॉट खेल देता है। बाबर दोनों के बीच में कन्फ्यूज नजर आए। नतीजा ये रहा कि गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर स्लिप के एरिया में गई और जॉर्डन कॉक्स ने उनका कैच लेने में कोई गलती नहीं की। बाबर सिर्फ छह रन ही बना सके।
हो गई फजीहत
बाबर आजम जिस अंदाज में आउट हुए उसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ रहा है। कोई कह रहा है कि किंग का भांडा फूट गया तो कोई कह रहा है कि बाबर को खेलना नहीं आता। शॉट के दौरान बाबर की आंखें भी बंद हो गई थीं। इसको लेकर भी बाबर की खूब जग हंसाई हो रही है।
सरफराज अहमद की छुट्टी तय; बीच सीरीज स्क्वाड में भी होगा बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पाकिस्तान टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल हो सकता है। टेस्ट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी सरफराज अहमद संभाल रहे हैं लेकिन उनकी कोचिंग में टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में भी टीम 0-2 से पीछे है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दूसरे टेस्ट में हार के बाद बड़ा फैसला किया है। सरफराज अहमद की जगह सफेद गेंद क्रिकेट के हेड कोच माइक हेसन को रेड बॉल का भी कोच बनाया जा सकता है। पाकिस्तान में ये लगातार देखने को मिलता रहा है, जहां कोच और कप्तान को लगातार बदला जा रहा है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को इंग्लैंड से वापस पाकिस्तान भेजने की भी बातें हो रही हैं।
माइक हेसन संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज को इंग्लैंड दौरे के बाद उनके पद से हटाया जा सकता है। माइक हेसन को रेड बॉल में भी कोचिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो इस समय वनडे और टी20 में टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसके साथ ही सरफराज के भविष्य पर भी अब सवाल खड़े होने लग गए हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में मौजूद रह सकते हैं।
मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की होगी घर वापसी
विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। वे चार पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। इसके अलावा उनके शॉट सेलेक्शन पर भी सवाल खड़े हुए। अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें पाकिस्तान वापस भेजा जा सकता है। तीसरे टेस्ट में उनकी गाजी गोरी को मौका दिया जा सकता है। उनके अलावा इमाम उल हक चोट की वजह से लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में नहीं खेल सके थे। हालांकि, उनकी चोट को लेकर भी तमाम तरह के सवाल खड़े हुए।
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया
लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। पाकिस्तान को मैच में 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पहली पारी में 110 रनों पर सिमट गई थी, जबकि दूसरी पारी में 194 रन बना सकी।
अफगानिस्‍तान ने ये क्‍या किया? भारत के खिलाफ सीरीज के मीडिया अधिकार पाकिस्‍तान की कंपनी को दिए
टी20 सीरीज का कार्यक्रम
13 सितंबर 2026 – पहला टी20 आई
15 सितंबर 2026 – दूसरा टी20 आई
17 सितंबर 2026 – तीसरा टी20 आई
भारत का मजबूत प्रदर्शन
CPL 2026: 38 साल के सुनील नरेन का टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा
कौन बना 650वां शिकार
736 – राशिद खान
650 – सुनील नरेन
631 – ड्वेन ब्रावो
582 – इमरान ताहिर
535 – आंद्रे रसेल
जीत नहीं सकी नरेन की टीम
KKR के बल्लेबाज ने जड़ा सीजन का पहला शतक, तूफानी सेंचुरी और अनोखे सेलिब्रेशन ने मचाया तहलका
कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सीजन का पहला शतक लगाया। उन्होंने सेंचुरी के बाद जो जश्न मनाया, उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सीफर्ट इस सीजन सीपीएल में सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने त्रिनबागू नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया।
उनके शतक की बदौलत सेंट लूसिया ने मुकाबले में जीत दर्ज की लेकिन उनका सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कायरन पोलार्ड के ओवर में कुछ बड़े शॉट्स लगाए, जिससे उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी की। टीकेआर की टीम को मुकाबले में 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। शतकवीर सीफर्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टिम सीफर्ट ने मनाया अनोखा जश्न
सीफर्ट ने मुकाबले में 61 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने उछल-कूच करने का अनोखा जश्न मनाया। उनके इस तरह सेलिब्रेशन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सेंट लूसिया किंग्स ने जीता मुकाबला
सीफर्ट के शतक के दम पर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। सेंट लूसिया के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर चरिथ असलंका रहे, जिन्होंने 21 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जॉन कैंबेल ने भी 27 रन बनाए। टीकेआर के लिए सुनील नरेन ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 27 र खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किया। उनके अलावा उस्मान तारिक और कायरन पोलार्ड को भी एक-एक सफलता मिली।
कायरन पोलार्ड की पारी भी नहीं आई काम
त्रिनबागू नाइट राइडर्स ने मुकाबले में पूरा जोर लगाया। सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 35 गेंदों पर 48 रन बनाए। नरेन ने भी 25 रनों की अहम पारी खेली। हालांंकि, इसके बाद टीकेआर ने तीन विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। अंत में कायरन पोलार्ड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 26 गेंदों पर 65 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। हालांकि, उनकी ये पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और सेंट लूसिया ने मैच को 36 रनों से अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वाड का एलान कर दिया है। भारतीय अंडर-19 टीम में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़े के बेटों को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम सितंबर-अक्टूबर में सीरीज खेलेगी, जिसके लिए टीम का एलान हुआ है।
वनडे सीरीज के लिए लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। मल्टी-डे सीरीज के लिए यशवर्धन चौहान को कप्तानी मिली है, जबकि लक्ष्य को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी जगह मिली है। द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया गया है।
लक्ष्य रायचंदानी करेंगे वनडे टीम की कप्तानी
वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी के हाथों में सौंपी गई है। यशवर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। सहवाग और द्रविड़ के बेटों को सिर्फ वनडे टीम में जगह मिली है और वे मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सके हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम भारत का दौरा करेगी, जहां कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच राजकोट और अहमदाबाद में होंगे।
वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल।
मल्टी-डे मैचों के लिए भारत की U19 टीम
यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।
इंडिया अंडर-19 वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये सीरीज 18 सितंबर से शुरू होगी। दौरे पर कुल 5 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैच शामिल होंगे।
मैच
तारीख
समय
स्थान
पहला वनडे
18 सितंबर 2026
9:00 AM
राजकोट
दूसरा वनडे
21 सितंबर 2026
9:00 AM
राजकोट
तीसरा वनडे
23 सितंबर 2026
9:00 AM
राजकोट
पहला मल्टी-डे मैच
27-30 सितंबर 2026
9:30 AM
राजकोट
दूसरा मल्टी-डे मैच
05-08 अक्टूबर 2026
9:30 AM
अहमदाबाद, ग्राउंड-बी
इंग्‍लैंड के पेसर ब्रायडन कार्स को पुलिस ने पहनाई हथकड़ी
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को एक और शर्मनाक घटना के बाद नाइटक्लब के बाहर पुलिस ने हिरासत में लिया। पाकिस्तान के विरुद्ध दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल कार्स को डर्बी के एक क्लब के बाहर चार पुलिस अधिकारियों ने घेर रखा था।
सामने आए वीडियो में कार्स हथकड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके इंग्लैंड और डरहम के साथी मैथ्यू पॉट्स उनसे बात करने की कोशिश करते दिखे, जबकि बेन स्टोक्स भी वीडियो के पीछे नजर आए। 31 वर्षीय कार्स को मौके पर कुछ समय के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
ECB ने शुरू की जांच
क्लब से थोड़ी देर के लिए बाहर जाने के बाद दोबारा अंदर जाने को लेकर नाइटक्लब के बाउंसरों के साथ विवाद के बाद पुलिस ने उन्हें हथकड़ी लगाई। कार्स को बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया और वह टीम होटल लौट गए। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रवक्ता ने कहा कि हमें डर्बी में पिछली रात हुई एक घटना की जानकारी है और हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का हिस्सा हैं ब्रायडन कार्स
संभव होने पर हम आगे की जानकारी देंगे। कार्स हेडिंग्ले में पाकिस्तान के विरुद्ध पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड ने वह मुकाबला पारी और 103 रन से तीन दिन के भीतर जीत लिया था। इसके बजाय कार्स ने डर्बी में अपने काउंटी क्लब डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप मैच खेला, जहां डिवीजन-2 की शीर्ष टीम डरहम ने शानदार आखिरी क्षणों की जीत दर्ज की।
यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 45 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इस दौरान जायसवाल ने बड़ा कारनामा कर दिया है। जायसवाल ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया और वीरेंद्र सहवाग-सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है।
जायसवाल श्रीलंका के दौरे पर अब तक खास कमाल नहीं कर सके हैं और तीन पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। इस दौरान उन्हें दो बार अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उसे वे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच में 45 रन बनाकर भी उन्होंने रोहित के खास रिकॉर्ड को तोड़ डाला है।
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 57 पारियों में बतौर ओपनर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा है। जायसवाल ओपनर के तौर पर 57 पारियों में टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले इस नंबर पर रोहित मौजूद थे, जो अब चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। ओपनर के तौर पर पहली 57 टेस्ट पारियों में सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज है। लिस्ट में गौतम गंभीर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं।
टेस्ट की 57 पारियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (ओपनर)-
वीरेंद्र सहवाग – 2986
गौतम गंभीर – 2800
यशस्वी जायसवाल – 2612
रोहित शर्मा – 2586
सुनील गावस्कर – 2572
यशस्वी जायसवाल का टेस्ट करियर
जायसवाल ने भारत के लिए अब तक अपने टेस्ट करियर में 31 मैच की 57 पारियों में खेलते हुए 2612 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं, जहां उनका औसत 47.49 का रहा है।
भारतीय टीम मजबूत स्थिति में
कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने पहले दिन 300 रन बना लिए हैं लेकिन 5 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की बैटिंग की और 117 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाए और 50 रनों की पारी खेली।
बेईमानी पर उतरे श्रीलंकाई गेंदबाज! ऋषभ पंत को दोबारा चोट पहुंचाने की कोशिश
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहले दिन चोट लग गई थी। इसी कारण वह बाहर चले गए थे। हालांकि, अब उनकी चोट ठीक है और वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वापसी करते हुए पंत ने ऐसा शॉट मारा की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया।
इस छक्के की एक खास बात है। पंत ने ये छक्का जिस तरह की गेंद पर मारा कल उसी तरह की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे। जब खिलाड़ी जिस गेंद पर चोटिल होता है तो उसके मन में उसे लेकर डर सा लगता है, लेकिन पंत के साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने उसी गेंद पर छक्का मारा और ऐसा मारा की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया।
कुमारा को बनाया शिकार
पंत चोट से वापसी कर रहे हैं। ऐसे में श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने उनके खिलाफ कल वाली रणनीति अपनाई। उन्होंने पंत को फिर शॉर्ट गेंद से परखना चाहा। 90वें ओवर की पांचवीं गेंद कुमारा ने बाउंसर फेंकी और पंत ने घूमकर उस पर पुल करते हुए छक्का मार दिया। ठीक उसी अंदाज में जिस तरह से वह कल चोटिल हुए थे। इसी तरह की गेंद पर पंत ने पुल करना चाहा था और गेंद उनके हाथ में लग गई थी। जिसके कारण वह बाहर चले गए थे।
आज पंत ने जो शॉट खेला वो बेहद दमदार था और स्टेडियम की छत पर चला गया था। इससे पता चलता है कि पंत की चोट अब पूरी तरह से ठीक हो गई है। अगर तकलीफ होती तो इतना दमदार शॉट नहीं खेल पाते।
बाउंसर से परख हैं गेंदबाज
पंत आक्रामक बल्लेबाज हैं और उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। श्रीलंकाई गेंदबाज उन्हें बार-बार बाउंसर और शॉर्ट गेंद फेंककर परख रहे हैं, लेकिन पंत मजबूती से टिके हुए हैं। टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक जाना है तो पंत के बल्ले का रन उगलना जरूरी है।
आउट होने से बाल-बाल बचे भारतीय बल्लेबाज
भगवान भी बहादुर का साथ देता है। ये बात तो सभी ने सुनी होगी। ऋषभ पंत के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को पंत बेहद करीब से आउट होने से बच गए। ये महज किस्मत ही थी जिसने पंत को आउट होने से बचा लिया।
पंत को कल बाउंसर खेलते समय हाथ में गेंद लग गई थी जिससे वह चोटिल हो गए थे और बाहर चले गए थे। आज उन्होंने वापसी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों ने फिर उनको बाउंसर से परेशान किया, लेकिन पंत ने हिम्मत के साथ सभी का जवाब दिया और किस्मत भी उनके साथ नजर आई।
स्टम्प के पास से चली गई गेंद
बात 94वें ओवर की है। आशिता फर्नांडो ने तीसरी गेंद पंत को बाउंसर फेंकी। पंत ने इस पर शॉट नहीं खेला और गेंद उनके कंधे पर जाकर लगी। पंत तो इसके बाद साइड होने लगे, लेकिन गेंद टप्पा खाकर स्टम्प के ऊपर से जाने लगी। यहां लगा कि गेंद स्टम्प पर ही गिरेगी, लेकिन गेंद स्टम्प के ऊपर से, वो भी बेहद पास से, दूसरी तरफ गिर गई। श्रीलंकाई टीम इस बात से हैरान रह गई कि ये गेंद कैसे स्टम्प पर नहीं लग सकी।
पंत भी ये देख मुस्कुरा गए और उन्होंने इसके लिए निश्चित तौर पर भगवान का शुक्रिया अदा किया होगा कि वह आउट होने से बच गए।
विशाल स्कोर की तरफ भारत
भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 300 रनों के साथ की थी। उसने सारांश जैन के रूप में अपना छठा विकेट खोया। उनके बाद पंत ने वापसी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों से लोहा लिया। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उन्हें बाउंसर गेंदों से परेशान करने की कोशिश की, लेकिन पंत हिम्मत के साथ डटे रहे। जुरेल और पंत की साझेदारी श्रीलंका के लिए परेशानी बन रही है और भारत विशाल स्कोर की तरफ जा रहा है।