खेल

इंग्‍लैंड के पेसर ब्रायडन कार्स को पुलिस ने पहनाई हथकड़ी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को एक और शर्मनाक घटना के बाद नाइटक्लब के बाहर पुलिस ने हिरासत में लिया। पाकिस्तान के विरुद्ध दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल कार्स को डर्बी के एक क्लब के बाहर चार पुलिस अधिकारियों ने घेर रखा था।

सामने आए वीडियो में कार्स हथकड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके इंग्लैंड और डरहम के साथी मैथ्यू पॉट्स उनसे बात करने की कोशिश करते दिखे, जबकि बेन स्टोक्स भी वीडियो के पीछे नजर आए। 31 वर्षीय कार्स को मौके पर कुछ समय के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

ECB ने शुरू की जांच

क्लब से थोड़ी देर के लिए बाहर जाने के बाद दोबारा अंदर जाने को लेकर नाइटक्लब के बाउंसरों के साथ विवाद के बाद पुलिस ने उन्हें हथकड़ी लगाई। कार्स को बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया और वह टीम होटल लौट गए। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रवक्ता ने कहा कि हमें डर्बी में पिछली रात हुई एक घटना की जानकारी है और हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का हिस्सा हैं ब्रायडन कार्स

संभव होने पर हम आगे की जानकारी देंगे। कार्स हेडिंग्ले में पाकिस्तान के विरुद्ध पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड ने वह मुकाबला पारी और 103 रन से तीन दिन के भीतर जीत लिया था। इसके बजाय कार्स ने डर्बी में अपने काउंटी क्लब डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप मैच खेला, जहां डिवीजन-2 की शीर्ष टीम डरहम ने शानदार आखिरी क्षणों की जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button