खेल

रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की नकल, हंसते-हंसते कोच गौतम गंभीर का हुआ बुरा हाल

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के साथ तीन दिन का अभ्यास मैच खेल रही है। इस मैच से टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परख रही है और लय हासिल कर रही है। मैच के बीच में रवींद्र जडेजा ने कुछ ऐसा कर दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जडेजा ड्रेसिंग रूम में कुलदीप यादव की नकल करते हुए नजर आए।

जडेजा और कुलदीप दोनों ही भारत की टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं। कुलदीप ने जहां अभ्यास मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की तो वहीं जडेजा ने अपने बल्ले और गेंद दोनों से अहम रोल निभाया।

गंभीर का हुआ बुरा हाल

मैच के दूसरे दिन शनिवार को जब टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी तब ड्रेसिंग रूम में जडेजा कोच गंभीर के साथ थे। तभी उन्होंन कुलदीप की मिमक्री शुरू कर दी। वह हंसते हुए कुलदीप के गेंदबाजी एक्शन का मजाक उड़ा रहे थे। जडेजा ने हूबहू कुलदीप के गेंदबाजी एक्शन को कॉपी किया। इस दौरान वह पास में बैठे कोच गंभीर से कुछ कहते हुए नजर आ रहे थे।

जडेजा ने जैसे ही कुलदीप का एक्शन पूरा किया और गंभीर से कुछ कहा वैसे ही कोच जोर-जोर से हंसने लगे। जडेजा इस दौरान पैड पहने हुए थे। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

जडेजा ने जमाया अर्धशतक

जडेजा ने श्रीलंका की पहली पारी में दो विकेट अपने नाम किए। वहीं कुलदीप ने भी दो विकेट लिए। जब बैटिंग की बारी आई तो जडेजा ने विकेट पर पैर जमाने की ताकत दिखाई और अर्धशतक ठोका। उन्होंने 117 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 63 रन बनाए। इसके बाद वह रिटायर हो गए। कुलदीप यादव भी बैटिंग करने आए लेकिन 15 गेंदों पर एक रन बनाने के बाद रिटायर हो गए।

Related Articles

Back to top button