खेल

धर्मशाला में भारत को पड़ न जाएं लेने के देने, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम आज से धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत कर रही है। इस सीरीज के साथ भारतीय टीम अपनी वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर रही है। ये मैच उस मैदान पर होना है जो अपने खूबसूरती के साथ-साथ बेहतरीन पिच के लिए भी जाना जाता है।

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की पिच अपने बेहतरीन खेल के लिए जानी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के आसार हैं और इसका कारण धर्मशाला का मौसम और माहौल है। ये मैदान पहाडों के बीच है जहां अधिकतर मौसम ठंडा रहता है।

भारत का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत के इस मैदान पर आंकड़े दमदार हैं। यहां भारत ने अभी तक खेले गए पांच वनडे मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इन मैचों में भारत का सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से हुआ है।

जनवरी 2013 में भारत ने इस मैदान पर पहला मैच खेला था और सात विकेट से हार मिली थी। अक्टूबर 2014 में टीम इंडिया यहां एक बार फिर लौटकर आई थी और इस बार उसने वेस्टइंडीज को 59 रनों से हरा दिया था। 2016 में भारत ने न्यूजीलैंड को यहां छह विकेट से मात दी थी।

2017 में श्रीलंका ने भारत को यहां सात विकेट से मात दी थी। 2023 में भारतीय टीम फिर न्यूजीलैंड से भिड़ी थी और ये वर्ल्ड कप का मैच था। टीम इंडिया इस मैच को चार विकेट से जीतने में सफल रही थी।

अफगानिस्तान का दूसरा मैच

वहीं अफगानिस्तान भी यहां एक वनडे मैच खेल चुकी है। ये मैच उसने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। बांग्लादेश ने इस मैच में अफगानिस्तान को छह विकेट से मात दी थी। देखा जाए तो भारत और अफगानिस्तान इस मैदान पर वनडे में पहली बार टकराने जा रहे हैं। टीम इंडिया बेशक टेस्ट में अफगानिस्तान को मात देकर आई हो, लेकिन सीमित ओवरों में अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

Related Articles

Back to top button