Vaibhav Suryavanshi का नहीं कोई सानी! 93 रन बनाकर IPL में रचा नया इतिहास
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखते हुए लखनऊ के खिलाफ मैच में भी बेहतरीन पारी खेली और टीम को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत किया। वैभव आईपीएल सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में करो या मरो व वाले मैच में आरआर को 220 रन के लक्ष्य का पीछा करना था।
राजस्थान के लिए वैभव ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली और रॉयल्स को 7 विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए और एक ही आईपीएल सीजन में ये बड़ा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने। इस मैच से पहले वैभव ने 43 सिक्स लगाए थे।
Vaibhav Suryavanshi ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
दरअसल, लखनऊ के गेंदबाज को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से सिक्स मारने के बाद वैभव ने मिडविकेट बाउंड्री के पार आसानी से छक्का मारकर इस सीजन में छक्कों का अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल उनके नाम 53 छक्के हैं, जिसमें मयंक यादव की गेंद पर 11वां ओवर में लगाया गया छक्का भी शामिल है।
इस तरह वैभव आईपीएल के किसी एक सीजन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा सिक्स के क्रिस गेल के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए है। उन्हें गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 6 छक्कों की दरकार है। वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल ने 2012 आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए 59 सिक्स जड़े थे। इन दो खिलाड़ियों के अलावा 2016 में 52 छक्के लगाने वाले आंद्रे रसेल एकमात्र खिलाड़ी है, जिन्होंने एक सीजन में 50 से ज्यादा सिक्स लगाए हैं।
वहीं, वैभव ने आईपीएल 2026 में अभी तक 13 मैच खेलते हुए 579 रन बनाए हैं और वो इस सीजन आरआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। उनके पास ऑरेंज कैप भी है।
इसके अलावा वैभव आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2018 में 20 साल की उम्र में खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था। वैभव को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ मैच में 14 रन की जरूरत थी और ये उपलब्धि उन्होंने 14 गेंद में हासिल कर ली।
साथ ही किसी एक आईपीएल सीजन में उनके 500 प्लस रन के साथ स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा का रहा है। इस दौरान उन्होंने आंद्रे रसेल, अभिषेक शर्मा, निकोलस पूरन और ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया है।
हाईएस्ट स्ट्राइक रेट किसी एक आईपीएल सीजन में (कम से कम 500 प्लस रन)
236.3- वैभव सूर्यवंशी (2026)
204.8- आंद्रे रसेल (2019)
202.0- अभिषेक शर्मा (2026)
196.2-निकोलस पूरन (2025)
191.5- ट्रेविस हेड (2024)
187.7-ग्लेन मैक्सवेल (2014)
183.1- क्रिस गेल (2011)

