PAK vs AUS: एक तो बांग्लादेश के घर पर पिटवा ली भद, दूसरा ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से पहले लगा तगड़ा झटका
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के घर में टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी। दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रन से हराया और पहली बार अपने घर में पाकिस्तान का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। एक तो बांग्लादेश के घर में पाकिस्तान की फजीहत हुई।
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान को एक और बहुत बड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से अचानक दो प्रमुख पाकिस्तानी खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। ये और कोई नहीं, पाकिस्तान के ओपनर्स फखर जमान और सैम अयूब हैं, जो 30 मई से शुरू होने वाली पाक बनाम ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
PAK vs AUS ODI 2026: दो पाक खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर
दरअसल, फखर जमान और सैम अयूब दोनों ही प्लेयर्स मौजूद समय में अपनी इंजरी से रिकवर हो रहे हैं और अभी रिहैब में हैं। चोटिल होने की वजह से दोनों ही प्लेयर्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। दोनों प्लेयर्स ने आखिरी बार पाकिस्तान के लिए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था और पाकिस्तान सुपर लीग में दोनों हाल ही में एक्शन में नजर आए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक स्टैटमेंट जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी अपनी इंजरी से रिकवर हो रहे हैं और अभी पीसीबी की मेडिकल पैनल उन पर नजर बनाए हैं। उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है।
इससे ये समझ आ रहा है कि पीसीबी जल्द ही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान करने वाली है। डिफेंडिंग चैंपियंस के खिलाफ पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की नजरें नए ओपनिंग जोड़ीदार पर होगी। टी20आई बैटर साहिबजादा फरहान को सेलेक्टर्स मौका दे सकते हैं। 30 साल के फरहान ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में वनडे डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 64 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने 42 की औसत से 380 रन बनाए।
पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी वनडे टीम में जगह मिल सकती है। दाएं हाथ के बैटर ने पीएसएल में 580 रन बनाए थे और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने बैटर रहे थे। उनकी कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने पीएसएल 2026 का टाइटल भी जीता। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने पिछले सीरीज में बांग्लादेश के हाथों 2-1 से हार का सामना किया था। अब उनकी नजरें होगी कि वो ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराए, जहां कंगारू टीम जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क समेत ट्रेविस हेड के बगैर मैदान पर उतरेगी। ओपनिंग बैटर मिचेल मार्श कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 मई से होना है, जहां पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, तो बाकी बचे हुए दो मैच लाहौर में खेले जाएंगे।
PAK vs AUS ODI 2026 का शेड्यूल
पहला वनडे- 30 मई, रावलपिंडी
दूसरा वनडे- 2 जून, लाहौर
तीसरा वनडे, 4 जून, लाहौर


