खेल

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों ने टीम से की मुलाकात

आईपीएल-2026 में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से है। इस मैच में राजस्थान को जीत की जरूरत है ताकि वह अपने प्लेऑफ में जाने के अरमानों को जिंदा रख सके। इस अहम मैच से पहले टीम को अपने नए मालिकों का साथ मिला। हाल ही में फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी खरीदने वाले लक्ष्मी मित्तल और उनके परिवार ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

राजस्थान को गुजरात के खिलाफ मैच अपने ही घर में खेलना है। इस मैच से पहले शुक्रवार शाम को मित्तल परिवार सवाई मान सिंह स्टेडियम पहुंचा और खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखा और फिर उनसे मुलाकात भी की।

यशस्वी से की लंबी बात

मित्तल परिवार के टीम के अभ्यास देखने और मिलने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य सहित परिवार के कुछ और लोग स्टैंड में पहुंचकर खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देख रहे हैं। इसके बाद बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े होकर एक-एक कर टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात की।

इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लक्ष्मी मित्तल से लंबी बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कप्तान रियान पराग से भी बात की। रवींद्र जडेजा, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने भी उनसे मुलाकात की।

हाल ही में खरीदी हिस्सेदारी

आईपीएल-2026 के बीच ही लक्ष्मी मित्तल ने राजस्थान प्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदी है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूणावाला भी शामिल हैं। इसके लिए इस ग्रुप ने 15.660 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। फ्रेंचाइजी के पुराने मालिक मनोज बादले भी टीम का हिस्सा हैं। इस ग्रुप ने पूरी रॉयल्स फ्रेंचाइजी को खरीद है जिसमें साउथ अफ्रीकी का एसए20 लीग की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स और कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button