खेल

‘क्रिकेट में बॉल टेम्परिंग होनी चाहिए’, पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने ICC को दिया हैरान करने वाला सुझाव

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड मलान का कहना है कि बॉल टेम्परिंग को इंटरनेशनल क्रिकेट में कानूनी रूप से मान्यता दे देनी चाहिए। उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत को हिला दिया है क्योंकि गेंद से छेड़छाड़ की वजह से कई बड़े विवाद सामने आ चुके हैं। बॉल टेम्परिंग की वजह से खिलाड़ियों पर प्रतिबंध भी लगा दिया जाता है और मलान उसे सही ठहरा रहे हैं।

हाल ही में पाकिस्तान सुपर 2026 में भी गेंद से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने वाले फखर जमान पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा था। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में फखर ने कोर्ट का रुख किया है। इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर से बॉल टेम्परिंग चर्चा में आ गया और मलान ने इसको लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है।

डेविड मलान का बॉल टेम्परिंग पर हैरान करने वाला बयान
बीबीसी के स्ट्रेटेजिक टाइमआउट पॉडकास्ट पर बात करते हुए पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने कहा, “गेंद के साथ छेड़छाड़ करना नई बात नहीं है। इतिहास में लोग सालों से क्रिकेट में इसे करते आ रहे हैं। मेरा मानना है कि इसके लिए एक कानून बनाना चाहिए।

लोगों को गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की अनुमति देनी चाहिए। हालांकि, बाहर से कुछ लाकर अंदर गेंद के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। गेंद को रिवर्स स्विंग कराना अपने आप में एक कला है। अगर गेंद को रिवर्स स्विंग कराया जा सके तो अंत में ये गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसकी वजह से मैच रोमांचक होने लगेंगे। ऐसा नहीं होगा कि कोई टीम आराम से 6 विकेट से मैच जीत जाए।”

गौरतलब है कि जमान से पहले साल 2018 में इसका सबसे बड़ा मामला सामने आया था। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन ब्रैंक्राफ्ट पर गेंद के साथ छेड़छाड़ की वजह से बैन झेलना पड़ा था। ऐसे में मलान का इसे कानूनी रूप से मान्यता देने की बात करना हर किसी को हैरान करता है।

गेंदबाजों के लिए होगा आसान: मलान
उन्होंने आगे कहा, बल्लेबाज अब बहुत कुशल हो गए हैं। ऐसे में आप थोड़ा लाभ प्राप्त करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इसके लिए थोड़ा घुमाना और रिवर्स स्विंग कराना शामिल है। अगर आप गेंद को स्विंग को करना सकते हैं, तो डेथ ओवरों में इसका बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। ये ओवर गेंदबाजी करने के लिए सबसे मुश्किल होते हैं।

Related Articles

Back to top button