रामनवमी के मौके पर ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर, बमफाड़ कमाई ने हिलाया बॉक्स ऑफिस
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक अंडरकवर स्पाई का रोल निभाया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
फिल्म भारत में 650 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और दुनिया भर में भी इसने अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। इसी के साथ ही धुरंधर 2 का नाम हाल के समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार गया है।
कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन?
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने प्रीमियर डे पर 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद ओपनिंग डे पर सभी 5 भाषाओं को मिलाकर इसने 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन 80.72 करोड़ के कलेक्शन को छोड़ दें तो पहले शनिवार इसने 113 करोड़ रुपये और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर देखें तो पांचवे, छठें और सातवें दिन 65 करोड़, 56.60 करोड़ और 48.75 करोड़ के कलेक्शन को मिलाकर धुरंधर 2 ने अब तक 624.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में भी कमाई के मामले में धूम मचा रही है। पहले वीकेंड में शानदार कमाई के बाद मूवी वर्किंग डेज में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी के साथ ही धुरंधर 2 ने दूसरी फिल्म के लिए नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं।
विदेशों में भी धुरंधर 2 का कमाल
दुनियाभर में धुरंधर द रिवेंज ने 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1069.85 करोड़ को मात दे दी है। अब इसका अगला टारगेट शाहरुख खान की एक और ब्लॉकबस्टर जवान के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1163.62 करोड़ को पार करना है।



