खामेनेई की मौत के बाद ईरान में भारी उथल-पुथल, सड़कों पर उतरे जश्न और मातम में डूबे लोग
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की तेहरान में इजरायल-अमेरिका हमले में मौत के बाद देश में भारी उथल-पुथल है। कुछ लोग इसे आजादी का अवसर मानकर जश्न मना रहे हैं, तो वहीं कई लोग शोक में डूबे हैं।
ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत के बाद वहां भारी उथर-पुथल देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सड़कों पर शासन विरोधी उतरकर लोग इसे आजादी का अवसर बता रहे हैं, तो वहीं, दूसरी ओर शासन के सहयोगी लोग अपने नेता के खोने के गम में डूबे नजर आ रहे हैं।
शनिवार को इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान में हुए हमले में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं, और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। खामनेई की मौत पर ईरान में रहे जश्न और मातम गहरे विभाजन का संकेत दे रहा है।
ईरान में कुछ जगहों पर जश्न
खामनेई की मौत के बाद दुनियाभर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खामनेई की मौत पर ईरान, अमेरिका और यूके के कुछ हिस्सों में लोगों ने खुशी जताई है। ईरान की राजधानी तेहरान और कुछ अन्य शहरों में लोग सड़कों पर निकल आए और खामेनेई की मौत की खबर पर खुशी जताई। कुछ लोगों का मानना है कि लंबे समय से चले आ रहे सख्त शासन के बाद अब बदलाव का मौका मिल सकता है।
मातम में डूबे लोग
इसके अलावा सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में कई जगहों पर माताम जैसे हालात हैं। लोग जगह-जगह शोक मनाते हुए नजर आ रहे हैं। Press TV की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के एंघेलाब स्क्वायर में लोग अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं।
खामनेई की मौत पर क्या बोले ट्रंप?
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ईरानी लोगों के लिए अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा मौका बताया। ट्रंप ने ईरानियों से कहा, ‘देश वापस ले लो’। साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि अब ईरान से बातचीत का रास्ता आसान हो जाएगा।
खामनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन
वहीं, खामनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर शनिवार को कश्मीरी शिया मुसलमानों ने जमकर प्रदर्शन किया। लाल चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यह हमला पूरी मानवता और संप्रभुता पर प्रहार है। वहीं, एक प्रदर्शनकारी युवक ने कहा कि हमें ईरान से यह दुखद समाचार मिला है कि क्रांतिकारी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अब हमारे बीच नहीं रहे।



