भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदों पर बारिश फेरेगी पानी! कोलकाता के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
भारत और वेस्टइंडीज का सामना 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना जरूरी होगा। मुकाबले के दौरान कोलकाता का मौसम कैसा रहने वाला है, इस पर नजर डालने वाले हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में होने वाला मुकाबला क्वार्टरफाइनल की तरह है। टीम इंडिया अगर इस मैच में जीत हासिल करती है, तो सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर लेंगे। इसी तरह विंडीज को भी जीत मिलती है, तो वे टॉप-4 में अपनी जगह बना लेंगे। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या मुकाबले के दौरान बारिश विलेन बन सकती है?
भारतीय टीम और फैंस के लिए यही सबसे बेहतर होगा कि बारिश खलल न डाले और मुकाबला पूरा हो सका। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को फिर से जिंदा किया है। अब भारत को बस शाई होप की अगुवाई वाली टीम को शिकस्त देनी है और सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
कब और कहां खेला जाएगा मैच?
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।
कैसा रहेगा कोकाता का मौसम?
भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 1 मार्च को कोलकाता में बारिश नहीं होगी। हालांकि, कुछ पहले बारिश हुई थी लेकिन मैच के दिन इसकी कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मैच के समय ये गिरकर 25-26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फैंस को पूरे मैच का आनंद मिलेगा।
बारिश बनी विलेन तो सेमीफाइनल में कौन?
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में वैसे तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद होता है, तो वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। वेस्टइंडीज और भारत दोनों के ही मौजूदा समय में 2-2 अंक हैं। ऐसे में मैच रद होने के बाद दोनों के तीन-तीन अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर विंडीज टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।


