खेल

सौरव गांगुली बनेंगे ब्रिटेन के राजपरिवार के मेहमान

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ब्रिटेन के राजपरिवार ने चैरिटी मैच के लिए आमंत्रित किया है। प्रिंस आफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस आफ वेल्स कैथरीन के निमंत्रण पर सौरव बकिंघम पैलेस जाएंगे और वहां आयोजित होने वाले चैरिटी मैच में हिस्सा लेंगे।

इस मैच में उनके साथ वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी नजर आएंगे। मैच में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों और इसके समय की जानकारी अगले सप्ताह दी जाएगी।

महालया के दिन ईडन गार्डेंस स्टेडियम में दुर्गापूजा के अवसर पर विशेष आयोजन है। इसके अगले दिन सौरव लंदन के लिए रवाना होंगे। चैरिटी मैच दुर्गापूजा से पहले आयोजित होने की बात कही गई है।

मालूम हो कि सौरव का इंग्लैंड से खास रिश्ता रहा है। 1996 में उन्होंने लार्ड्स में टेस्ट पदार्पण किया था और इंग्लैंड की जमीन पर अपने शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाए थे। एकदिवसीय क्रिकेट में भी इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।

Related Articles

Back to top button