खेल

लाल कपड़े और नशीली आंखों से अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने उड़ाए फैंस के होश

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय चर्चा में हैं। इसका कारण उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है। अर्शदीप सिंह ने हाल ही में एक्टर और मॉडल समरीन कौर के साथ फोटो पोस्ट कर अपनी रिलेशनशिप पर एक तरह से मुहर लगा दी थी। अब समरीन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

आईपीएल-2026 से ही दोनों को साथ देखा जा रहा है। दोनों हाल ही में एक-दूसरे के साथ हाथ में हाथ डाले नजर भी आए थे। दोनों ने साथ में फोटो भी पोस्ट किए। इसी से ये कयास यकीन में बदल गया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

समरीन ने दिखाए जलवे

समरीन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में समरीन ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है और वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह अपनी नशीली आंखों से गजब इशारे कर रही हैं और हल्के डांस मूव्स से अपनी अदाएं दिख रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रह हैं।

अर्शदीप अपनी समरीन से खूब प्यार करते हैं। हाल ही में जब दोनों ने फोटो पोस्ट की थी तो अर्शदीप ने दिल वाली इमोजी के साथ लिखा था, “माय पर्सन।”

कौन हैं समरीन?

समरीन का जन्म सात सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। वह एक्टर और मॉडल के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं। उन्होंने पूणे के सिम्बोइसिस कॉलेज से बीकॉम किया है। इसके बाद वह इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आ गईं। वह फेमिना मिस इंडिया-2018 की फाइनलिस्ट भी रही हैं। यहीं से उनका मॉडलिंग करियर परवान चढ़ा और वह जी5 के शो नेल पॉलिश में दिखीं। इसके अलावा वह 83, सरदार जी 2 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई तरह के म्यूजिक वीडियोज में भी दिखी हैं।

Related Articles

Back to top button