RCB के IPL चैंपियन बनते ही Virat पहुंचे सीधे प्रेमानंद महाराज से मिलने
आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। आरसीबी की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
जहां सभी खिलाड़ी मैदान पर जश्न मना रहे थे तो किंग कोहली सबसे पहली अपनी लकी चार्म अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद दोनों की कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें कपल एक-दूसरे के हाथ थामे डांस कर जीत का जश्न मनाते नजर आए।
हमेशा की तरह ही इस बार भी जीत की खुशी मनाने के लिए और आशीर्वाद लेने के लिए कोहली-अनुष्का सीधे वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने सीधे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Virat-Anushka ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
दरअसल, वायरल वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आश्रम की ओर जाते हुए देखा जा रहा हैं। दोनों बिल्कुल सिंपल अंदाज में नजर आए। अनुष्का शर्मा को गुलाबी रंग के सूट पहने और सिर पर चुनरी ओढ़ते हुए स्पॉट किया गया, तो किंग कोहली भी भक्ति में लीन दिखे।
कोहली के माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला वायरल वीडियो के जरिए देखने को मिली है। इस दौरान किंग कोहली ब्राउन टीशर्ट और ट्राउजर में नजर आए। बता दें कि इस बार विराट कोहली और अनुष्का श्री राधा केली कुंज के बजाय यमुना किनारे एकांतवास में रह रहे प्रेमानंद के पास कुटिया में पहुंचे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा की।
दो दिन पहले आरसीबी ने जीती दूसरी IPL ट्रॉफी
IPL 2026 Final मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में ट्रॉफी जीती। विराट कोहली का फाइनल में अहम योगदान रहा। उन्होंने 75 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। आईपीएल ट्रॉफी लगातार दूसरे सीजन में जीतने वाली आरसीबी तीसरी फ्रेंचाइजी बनी। इससे पहले सीएसके और एमआई ने ये कारनामा किया था।



