खेल

Arshdeep Singh ने PBKS के प्लेऑफ से बाहर होते क्यों किया ऐसा?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने सोमवार रात अचानक अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ज्यादातर पोस्ट हटाकर फैंस को हैरान कर दिया है।

26 साल के अर्शदीप ने अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो भी  बदल दी और 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए, जिनमें भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के जश्न के दौरान विराट कोहली के साथ उनकी वायरल रील भी शामिल थी।

Arshdeep Singh ने 200 से ज्यादा पोस्ट की डिलीट?

IPL 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन काफी खराब रहा। उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 14 विकेट लिए और 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए। लीग स्टेज के बाद PBKS टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

हालांकि, पंजाब के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने के बाद 27 साल के इस गेंदबाज ने अपनी कई पोस्ट डिलीट कर दी है। कोहली के साथ वाली अपनी वायरल रील भी उनकी प्रोफाइल पर नजर नहीं आ रही है, जिसे 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

ये रील पिछले साल दिसंबर में पोस्ट की गई थी। इसमें अर्शदीप ने कोहली से मजाक में कहा था कि अगर टारगेट बड़ा होता तो पूर्व कप्तान लगातार तीसरी सेंचुरी लगा सकते थे।अर्शदीप ने कहा था, “पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे।” कोहली ने मस्ती में जवाब दिया, “टॉस जीत गए, नहीं तो तेरी भी पक्की थी ड्यू में।”

अर्शदीप के अचानक पोस्ट डिलीट करने की असली वजह अभी साफ नहीं है। लेकिन फिलहाल उनके अकाउंट पर सिर्फ 44 पोस्ट हैं, जो कुछ दिन पहले की तुलना में काफी कम हैं।

दिलचस्प बात ये है कि अर्शदीप सिंह ने ये कदम उस समय उठाया है, जब हाल ही में रिपोर्ट्स आई थी कि अब PBKS खिलाड़ियों से जुड़े वीडियो सिर्फ फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से ही बनाए और पोस्ट किए जाएंगे। न्यूज एजेंसी PTI से एक टीम के सूत्र ने कहा, “CEO आज रात ट्रेनिंग के बाद खिलाड़ियों से बात करेंगे और BCCI की तरफ से जारी गाइडलाइन पढ़कर सुनाएंगे। ऐसा कोई खास खिलाड़ी फोकस में नहीं है। नियमों का सम्मान करना होगा और सख्ती से पालन करना होगा।

Related Articles

Back to top button