खेल

कोहली के निशाने पर क्रिस गेल का ‘विराट’ रिकॉर्ड

 सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच सकते हैं। कोहली ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जो इससे पहले लीग के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। उन्हें इतिहास रचने के लिए 58 रनों की जरूरत है। अगर वे ऐसा करते हैं, तो क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे।

कोहली इस सीजम कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार भी ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए प्रबल दावेदार दिखाई दे रही है। बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेले जाने वाला टॉप-2 के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। एसआरएच के लिए ये मैच और भी अहम है क्योंकि वे जीत के बाद ही टॉप-2 में पहुंच सकते हैं, जबकि बेंगलुरु के हार के बाद भी शीर्ष दो में बने रहने की संभावना है।

विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास

कोहली इस सीजन कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 542 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर वे 58 रन बना लेते हैं, तो सीजन में 600 रन पूरे हो जाएंगे। कोहली अगर हैदराबाद के खिलाफ ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो वे क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे। दरअसल, आईपीएल में लगातार तीन सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। अगर वे 58 रन बना लेते हैं, तो गेल को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल कर लेंगे। कोहली, गेल और वॉर्नर ने अब तक आईपीएल में 3-3 बार ये कारनामा किया है।

IPL में लगातार 3 सीजन में 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाज-

क्रिस गेल – 3 (2011, 2012, 2013)
डेविड वॉर्नर – 3 (2016, 2017, 2019)
केएल राहुल – 3 (2020, 2021, 2022)
विराट कोहली – 3 (2024, 2025, 2026)
शुभमन गिल – 2 (2025, 2026)
साई सुदर्शन – 2 (2025, 2026)

प्लेऑफ की तीन टीमें पक्की

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए तीन टीमें पक्की हो चुकी हैं। इसमें बेंगलुरु, हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम शामिल है। अब इन तीनों टीमों में टॉप-2 की जंग चल रही है। जो भी टीमें पहले दो स्थान पर अपने अभियान को समाप्त करेगी, उसे नॉकआउट मैचों में एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button