खेल

रिंकू की असली हमसफर हैं Priya Saroj, पति की पारी पर ससुर को याद कर लूट ली महफिल

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बैटर रिंकू सिंह ने रविवार को खेले गए मैच में एक बार फिर ये साबित कर दिखाया कि क्यों उन्हें मैच फिनिश करने के लिए जाना और पहचाना जाता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जब उनकी टीम संघर्ष कर रही थी, तब अकेले के दम पर रिंकू ने टीम की पारी को संभाला और 155 रन के स्कोर बनाने में मदद की। मैच में रिंकू को चीयर करने के लिए उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी मौजूद थीं। उन्होंने रिंकू की इस पारी को लेकर बताया कि ये पारी उनके ससुर यानी रिंकू के पिता के लिए थी।

रिंकू के पिता को याद कर इमोशनल हुईं प्रिया 

दरअसल, केकेआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रिया सरोज रिंकू को चीयर करते हुए नजर आईं। वीडियो में उन्होंने कहा, हम बहुत खुश हैं और आज जो उन्होंने खेला है यह हमारे ससुर जी के लिए हैं। हम आज उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। यह उनके लिए ही है। “

बता दें कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन टी20 विश्व कप 2026 के दौरान 27 फरवरी को हुआ। उनको स्टेज 4 लिवर कैंसर था।

रिंकू सिंह की आईपीएल की बेस्ट पारी

केकेआर की ओर से रिंकू ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेली। 51 गेंद का सामना करते हुए 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से उन्होंने नाबाद 83 रन बनाए। उ्होंने कैमरन ग्रीन (34) के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 और सुनील नारायण (नाबाद 4) के साथ 8वें विकेट के लिए 30 गेंद में 62 रन की नाबाद साझेदारी की।

उनके अलावा रहाणे 10 ही रन बना सके। रिंकू की इस पारी से केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन तक पहुंच सका। बाद में सुपर ओवर में मैच पहुंचा, जहां भी रिंकू ने सुपर ओवर में चौका लगाकर अपनी टीम को मैच जिताया। इस मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए रिंकू को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। 

Related Articles

Back to top button