मनोरंजन

4 महीनों में ही Dhurandhar उखाड़ फेंकेगी YRF का सिंहासन

फिल्मी गलियारों में पिछले चार महीने से सिर्फ एक ही फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है और वह है धुरंधर (Dhurandhar)। मात्र चार महीने के गैप में धुरंधर का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई से आंधी-तूफान और सुनामी सब ला दी।

रणवीर सिंह की धुरंधर ने अकेले मात्र चार महीने के अंदर ही यश राज की स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Univers Movies) के 13 साल के सिंहासन को तबाह कर दिया है और खुद सबसे ज्यादा कमाई वाली स्पाई फिल्म बन गई है। हवा में कोई एक्शन सीन्स नहीं, खूबसूरत विदेशी लोकेशन नहीं और ना ही कोई ग्लैमर… फिर भी धुरंधर का जादू YRF की स्पाई फिल्मों की तुलना में ज्यादा देखने को मिला।

स्पाई फिल्मों पर भारी धुरंधर
मात्र 4 महीने में ही धुरंधर ने YRF की 6 बड़ी स्पाई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म ने 3000 करोड़ क्लब में जगह बना ली है।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 895 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि विदेशी कारोबार को मिलाकर वर्ल्डवाइड धुरंधर ने 1350.83 करोड़ रुपये का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन किया था।

धुरंधर और धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन
बात करें धुरंधर 2 की तो 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई धुरंधर: द रिवेंज ने तीन हफ्तों में ही भारत में 1053.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बिजनेस 1747.3 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा 27 दिनों का है। अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप रही है।

धुरंधर और धुरंधर 2 की कमाई को मिलाया जाए तो अभी तक इस फिल्म ने 3098 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इन दो फिल्मों की कमाई YRF की 6 स्पाई फिल्मों से ज्यादा है।

यश राज की स्पाई फिल्मों का कलेक्शन
यश राज फिल्म्स ने अपना स्पाई यूनिवर्स साल 2012 में सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर से शुरू की थी। इसके बाद पांच और स्पाई फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें वॉर, टाइगर 3, टाइगर जिंदा है और पठान भी शामिल। यहां जानिए इन फिल्मों ने दुनियाभर में कितना लाइफटाइम कलेक्शन किया…

एक था टाइगर- 334.39 करोड़
टाइगर जिंदा है- 564.2 करोड़
वॉर- 475.62 करोड़
पठान- 1050.3 करोड़
टाइगर 3- 466.63 करोड़
वॉर 2- 303.22 करोड़

टोटल- 3,194.36 करोड़ (YRF की स्पाई यूनिवर्स का कलेक्शन)

तोड़ेगी YRF का रिकॉर्ड
अभी तक तो धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर YRF का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है लेकिन धुरंधर: द रिवेंज की कमाई का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। फिल्म करोड़ों में कमा रही है और इस हफ्ते उम्मीद है कि यह फिल्म YRF का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।

Related Articles

Back to top button