खेल
बुमराह-सीफर्ट से लेकर संजू-सैंटनर तक, फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होने वाली है। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है और वे टाइटल को डिफेंड करना चाहेंगे। तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।
- संजू सैमसन बनाम मिचेल सैंटनर
संजू सैमसन आक्रामक बल्लेबाज हैं और स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध बड़े शॉट खेलने में माहिर माने जाते हैं। मिडिल ओवरों में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए अहम होती है। दूसरी ओर, मिचेल सैंटनर अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर हैं, जो कसी हुई गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं। यदि सैमसन स्पिन पर आक्रमण करते हैं तो सैंटनर मुश्किल में पड़ सकते हैं, लेकिन उनकी सटीक लाइन-लेंथ सैमसन के लिए चुनौती बन सकती है। - ईशान किशन बनाम मैट हेनरी
ईशान किशन टीम को तेज शुरूआत दिलाने वाले आक्रामक ओपनर हैं और पॉवरप्ले में बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, मैट हेनरी नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर गेंदबाज हैं। ऐसे में पॉवरप्ले के दौरान हेनरी की स्विंग गेंदबाजी और ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। - हार्दिक पांड्या बनाम रचिन रविंद्र
हार्दिक पांड्या अनुभवी ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं, रचिन रविंद्र युवा ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान देते हैं। दोनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से मुकाबले की दिशा बदल सकते हैं। - टिम सीफर्ट बनाम जसप्रीत बुमराह
टिम सीफर्ट आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। दूसरी तरफ, जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे खतरनाक डेथ ओवर गेंदबाजों में गिने जाते हैं। यदि सीफर्ट क्रीज पर टिक जाते हैं तो तेजी से रन बना सकते हैं, लेकिन बुमराह की सटीक यॉर्कर उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। - फिन एलन बनाम अर्शदीप सिंह
फिन एलन बेहद विस्फोटक ओपनर हैं और पॉवरप्ले में तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह स्विंग और डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसे में एलन की आक्रामक बल्लेबाजी और अर्शदीप की स्विंग गेंदबाजी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।



