अहान पांडे कब शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग?
अहान पांडे ने पहली ही फिल्म से शानदार शुरुआत की। बीते साल आई ‘सैयारा’ ने जबर्दस्त कमाई की। डेब्यू फिल्म के बाद अहान अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे। इसमें वे एक्शन का दम दिखाएंगे और इसके लिए अपनी फिजीक पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ के बाद अहान की दूसरी फिल्म के शूट को लेकर अपडेट सामने आया है।
कब से शुरू होगी शूटिंग?
अली अब्बास जफर की फिल्म में अहान पांडे के अलावा शरवरी भी नजर आएंगी। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान इस साल मार्च के आखिरी हफ्ते में मुंबई में इस एक्शन रोमांस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अहान के साथ फिल्म की लीडिंग लेडी शरवरी भी शूटिंग शुरू करेंगी। टीम का प्लान है कि पहला शेड्यूल मुंबई में लगभग एक महीने के बीच शूट किया जाए। मुंबई का शेड्यूल पूरा करने के बाद प्रोडक्शन एक लंबे शेड्यूल के लिए UK जाएगा।
लंदन में करेंगे बड़े एक्शन सीन
फिलहाल अहान की इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है। इस फिल्म के लिए वे इंटेंस वर्कआउट सेशन कर रहे हैं। एक्टर को कई बार जिम के बाहर फैंस से मिलते हुए देखा गया है और इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि अहान पांडे स्टारर इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन शेड्यूल है। लंदन में शूटिंग मई 2026 में शुरू होने की उम्मीद है, जहां अहान पांच दिनों में एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे।
कब तक रिलीज हो सकती है फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान पांडे अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म में अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। इसमें फाइट की इंटेंस प्रैक्टिस और हथियार चलाने की ट्रेनिंग शामिल है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह अपने रोमांटिक डेब्यू के मुकाबले बिल्कुल नए और अलग एक्शन वाले अवतार में दिखेंगे। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जुलाई 2026 तक पूरी करने की तैयारी है और इसे अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है।



